Tip of the Day

Using earthen or stone ware for setting curds will result in firmer and better quality of curd. Since they are porous they absorb the excess moisture.


Press Release

भोजपुरिया खाने को अंतर्राष्ट्रीय पहचान देगा रसोइया डॉट कॉम

वैसे तो आजकल लिट्टी-चोखा देश के हर कोने में मिल जाता है, और पार्टियों में भी यह बहुतायत पाया जा रहा है, लेकिन क्या आपने कभी इसे घर पर बनाने के बारे में सोचा है? अगर आपको बनाना नहीं आता तो चिंता की कोई बात नहीं है! रसोइया डॉट कॉम (rasoia.com) आपकी सेवा में हाजिर है।

लेकिन बात सिर्फ लिट्टी-चोखे की नहीं है, बल्कि भोजपुरिया माटी से जुडे ऐसे सैकडों व्यंजन हैं, जिनको पाश्चात्यकरण की अंधी दौड में लोग भुल रहे हैं। और इसी खाने को आपकी रसोई तक वापस ले आयेगा रसोइया डॉट कॉम। इस वेबसाइट पर ना सिर्फ पारंपरिक खाना बनाने की विधि दी गई है, बल्कि आज की जरुरतों के मुताबिक लो-कैलोरी व स्वास्थ्यवर्धक खाने के बारे में भी बताया गया है।

अपने आप में अनूठी इस वेबसाइट में एक ओर जहाँ बिहार-उत्तर प्रदेश से जुडे व्यंजनों को बनाने की विधि है, वहीं दूसरी ओर रोजाना आप खान-पान से संबंधित एक नई 'टिप' भी ले सकते हैं। इस वेबसाइट पर आपको खाना बनाना सिखायेंगी श्रीमती सरोज सिंह, जो कि पहले से ही इंटरनेट पर अपनी रेसीपियों की वजह से काफी प्रसिद्ध हैं। भोजपुरिया डॉट कॉम व जय भोजपुरी पर उनके सैकडों प्रशंसक हैं, जिनको उनकी हर रेसीपी का बेसब्री से इंतजार रहता है।

"जय भोजपुरी डॉट कॉम पर अपने पारंपरिक खाने की ओर लोगों का रुझान देख कर मुझे यह वेबसाइट शुरु करने का ख्याल आया। मुझे पूरा विश्वास है कि यह वेबसाइट भोजपुरिया खाने को एक नई पहचान दिलाने में सफल रहेगी," सरोज सिंह ने बताया। इसके अलावा उन्होंने बहुत जल्द ही इस वेबसाइट का एक भोजपुरी संस्करण भी शुरु करने की बात कही।

ज्ञात हो कि रसोइया डॉट कॉम भोजपुरी-भाषियों की सबसे बडी वेबसाइट भोजपुरिया डॉट कॉम के समूह का हिस्सा है। भोजपुरिया डॉट कॉम ने पिछले साल एक सोशल नेटवर्किंग की वेबसाइट (जयभोजपुरी डॉट कॉम) शुरु की थी, जो कि मात्र 6 महीने के समय में ना सिर्फ बिहार, झारखंड व उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेबसाइट बन गई है, बल्कि विदेशों में भी इसका खासा प्रभाव है।

 
Featured Recipe
Latest Recipe